TV स्क्रीन को साफ करते समय न करें ये गलतियां, हजारों का हो जाएगा नुकसान! जानें सही तरीके

Spread the love
आजकल हर घर में Smart TV होना आम बात है और चाहे वो LED हो या OLED, इसकी स्क्रीन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। लेकिन ज्यादातर लोग TV स्क्रीन को साफ करते वक्त ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं जो डिस्प्ले को धीरे-धीरे खराब कर सकती हैं। कई बार हम झटपट पोंछने के चक्कर में पेपर टॉवल, किचन नैपकिन या कोई भी क्लीनर यूज कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना स्क्रीन के कोटिंग को डैमेज कर सकता है। Smart TV की स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट्स, धूल और स्मजेस तो आते ही रहते हैं, लेकिन इन्हें हटाने का तरीका गलत हो तो नुकसान पक्का है। इस आर्टिकल में जानिए स्क्रीन साफ करने का सही तरीका और वो चीजें जिनसे आपको बिल्कुल बचना चाहिए।
See also  Google I/O 2025 LIVE: इवेंट से पहले एक साथ दिखाई दिए Google के सुंदर पिचाई और DeepMind के CEO डेमिस हसबिस